घंसौर: मानदेय न मिलने पर स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने दी चेतावनी, 15 सितंबर से बंद होगा मध्याह्न भोजन
Ghansaur, Seoni | Sep 11, 2026 मानदेय नहीं मिलने से स्व-सहायता समूह की महिलाएं परेशान, 15 सितंबर से मध्याह्न भोजन बंद करने की चेतावनी घंसौर। मध्यप्रदेश महिला स्व-सहायता समूह महासंघ सिवनी की महिलाओं ने मध्याह्न भोजन एवं साझा चूल्हा कार्यक्रम का मानदेय समय पर नहीं मिलने को लेकर आज 11 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को जनपद पंचायत घंसौर के सीईओ एवं बीआरसी ऑफिस पहुंच कर अधिकारियों को आवेदन सौंपा।