शिवपुरी नगर: MLA प्रीतम लोधी को लेकर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट पर एक शख़्स ने किया अश्लील कमेंट, महिला पत्रकार ने कोतवाली में दी तहरीर
शिवपुरी शहर की महिला पत्रकार मणिका शर्मा पर सोशल मीडिया के माध्यम से पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के समर्थक रवि कुमार लोधा ने अश्लील कमेंट कर दिया। जिसकी शिकायत महिला पत्रकार मणिका शर्मा ने आज रविवार की दोपहर 2 बजे कोतवाली थाना पहुंचकर करते हुए आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।