शिवपुरी नगर: अमोला पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, रिश्तेदार के घर गम में शामिल होने जा रही थी
गुना जिले की रहने महिला सकीना खान उम्र 21 साल पति इमरान खान के साथ बाइक पर सवार होकर करैरा रिस्तेदार के यहाँ गमी में शामिल होने जा रही थी. इसी दौरान जब वह रविवार की सुबह 9 बजे अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत अमोला पुल के पास पहुँचे तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई. जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.