शिवपुरी नगर: करैरा थाना क्षेत्र में लोडिंग वाहन की टक्कर से शादी करके लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी और 8 साल का मासूम घायल हो गया
नरवर थाना क्षेत्र के गधाई गांव की रहने वाली राजकुमारी वंशकार ने बताया की वह अपने पति मातादीन वंशकार उम्र 40 साल और 8 साल के मासूम बेटे के साथ झाँसी में शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस अपने गाँव लौट रहे थे। तभी करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फोर लेन पर लोडिंग वाहन जिसमे दूध भरा हुआ था उसने बाइक में टक्कर मार दी. जिसके कारण बाइक पर सवार तीनों घायल हो गए।