करेरा: दिनारा थाना पुलिस ने ग्राम टोरिया से 2 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया, न्यायालय ने जेल भेजा
दिनारा। थाना दिनारा पुलिस ने वारंट तामीली की कार्रवाई करते हुए आरसीटी क्रमांक 205/19 में करीब दो साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी गूगा उर्फ शिव सिंह सौलंकी, निवासी टोरिया थाना करैरा, को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।