पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव संग रिश्ते को स्वीकारा, कहा- प्यार किया, गलती नहीं
अनुष्का यादव के साथ तेज प्रताप यादव की तस्वीर तेज प्रताप यादव की सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट होने के बाद लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। हालांकि तेज प्रताप यादव ने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। वहीं इस मामले के 35 दिन बाद तेज प्रताप यादव ने मामले पर चुप्पी तोड़ी है।