पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग, वक्फ बोर्ड में हिस्सेदारी की मांग की
भाजपा कार्यालय में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंच गए। मौके पर भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं भी मौजूद रही। वहीं इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि वह लोग वक्फ बोर्ड में हिस्सेदारी की मांग को लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं।