पटना ग्रामीण: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे पटना, निर्वाचन आयोग के निर्णय को बताया गलत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को पटना पहुंचे। सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे अशोक गहलोत ने इलेक्शन कमीशन के द्वारा वोटर लिस्ट का सत्यापन करने के निर्णय को गलत बताते हुए कहा कि बिहार का यह एक बहुत बड़ा इशू है। मौके पर अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि इलेक्शन कमीशन को पहले सभी पॉलिटिकल पार्टियों से बात करनी चाहिए थी।