नाथनगर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांझिया बायपास के समीप बुधवार की अल्हे सुबह करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि चालक सुरक्षित बच गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आई और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।