बुढ़ाना: रतनपुरी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
रतनपुरी पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत एक वांछित अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त जावेद पुत्र नौशाद गांव भनवाडा का निवासी है। जो कि धारा 363,376 यानी दुष्कर्म से संबंधित मामले के अंतर्गत वांछित था। रतनपुरी पुलिस ने अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।