बुढ़ाना: बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मिंडकाली गांव में भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, मां गंभीर रूप से हुई घायल
बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गांव मिंडकाली में बुढ़ाना से बागपत बाइक से जा रहे भाई बहन और मां को रोडवेज बस ने अपनी चपेट में लेकर कुचला दिया जिसमे भाई बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी वहीं माँ घायल हो गयी। इस घटना के कारण मौके पर भीषण जाम लग गया। मामले की सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।