बुढ़ाना: बुढ़ाना कस्बे में लगे मेले में मौत के कुएं में बाइक चला रहा है युवक हुआ घायल, निजी अस्पताल में कराया भर्ती
मेले में मौत के कुएं में बाइक चला रहा युवक ऊपर से गिरकर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव सिखेड़ा निवासी शाहिद पुत्र यूनुस देर रात बुढ़ाना कस्बे में लगे मेले में मौत के कुएं में बाइक चला रहा था कि अचानक से उसने जैसे ही तेज रफ्तार बाइक के हैंडिल को छोड़कर दूसरी बाइक पर सवार अन्य बाइकर्स से हाथ मिलाया तो वो अनियंत्रित होकर बाइक से ऊंचाई से गिर पड़ा।