दर्दनाक हादसा: चलती सीमांचल एक्सप्रेस से गिरा 9 महीने का मासूम, 23 घंटे बाद मिला शव
फतेहपुर, उत्तर प्रदेश में सीमांचल एक्सप्रेस की खुली आपातकालीन खिड़की से 9 महीने का बच्चा नीचे गिर गया। परिवार के मुताबिक, मां बच्चे को दूध पिलाते-पिलाते सो गई थीं। बच्चे के गायब होने का पता चलने पर पिता ने ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग से रोक दिया।
करीब 23 घंटे की तलाश के बाद मासूम का शव फैजुल्लापुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Fatehpur #UttarPradesh #SeemanchalExpress #TrainAccident #RailwayAccident #BabyDeath #BreakingNews #UPNews #IndianRailways #RailwaySafety #FatehpurNews #SeemanchalExpressAccident #ViralNews #CityNewsMumbai
Thane, Thane | Sep 14, 2026