ग्यारसपुर: ग्यारसपुर रोड पर बसों की सघन जांच, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई
जिले में सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे ग्यारसपुर रोड पर लोक परिवहन बसों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यात्री बसों के सुरक्षा मानकों, दस्तावेजों और ओवरलोडिंग की बारीकी से जांच की गई। चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने बसों में इमरजेंसी गेट, फायर एक्सटिंग्विशर, की जांच की ।