सिमडेगा: सिमडेगा थाना स्थित मंदिर में महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए किया तीज का व्रत
अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर सिमडेगा थाना स्थित मंदिर परिसर में सोमवार को 11:00 बजे महिलाओं ने विधि विधान के साथ तीज का व्रत किया। पुजारी सोमनाथ मिश्रा के द्वारा विधिवत पूजा कराई ।मौके पर उन्होंने कहा कि अपने पति की लंबी आयु की कामना को लेकर यह व्रत की जाती है कुमारी कन्या अच्छे पति की कामना को लेकर भी यह व्रत कर सकती हैं इस दौरान काफी उत्साह देखने को मिला।