चित्तौड़गढ़: गोपाल नगर में यूआईटी द्वारा स्वीकृत रोड का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ
यूआईटी द्वारा स्वीकृत सीसी रोड का निर्माण कार्य आज गुरुवार से प्रारंभ हुआ है। मानपुरा पंचायत के गांव गोपाल नगर में महिला स्नान घर से शमशान तक सीसी रोड निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ है। सरपंच द्वारा बताया गया कि बरसात के मौसम में लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। पूर्व की सरकार द्वारा यूआईटी सीसी रोड को स्वीकृत किया गया था, जिसका कार्य प्रारंभ कर दिया गया है ।