जिला दाधीच समाज सेवा समिति चित्तौड़गढ़ की महिला कार्यकारिणी द्वारा सागर कुंड के पास स्थित चारभुजा मंदिर में जिलाध्यक्ष रेखा दाधीच नेतृत्व में फागोत्सव मनाया गया। राधाकृष्ण के विग्रह को फूल एवं गुलाल से होली खेली गई। कार्यक्रम में भजन गायिका उमा शर्मा व सरोज दाधीच ने अपने भजनों की सुन्दर प्रस्तुतियां दी।