चित्तौड़गढ़: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय का जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय का जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने गुरुवार को ओचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय पर पहुंचकर अधिकारियों से काम के बारे में की चर्चा एवं विभाग द्वारा हो रहे नवाचार के बारे में जानकारी भी ली। कर्मचारियों के साथ जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने वन टू वन संवाद किया। उन्होंने सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने सहित अधिकारियों को कई निर्देश दिए।