चित्तौड़गढ़: राजस्थान पेंशनर समाज कार्यालय पर पेंशनर समाज की जिला स्तरीय मासिक बैठक हुई आयोजित
पेंशनर्स भी जिले में उदासीन मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करेंगे। मासिक बैठक में ली शपथ । लोकसभा चुनाव अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला पेंशनर्स समाज की मासिक बैठक में जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिला कर कहां कि जिले के पेंशनर्स भी अब मतदाताओं को जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।