चित्तौड़गढ़: ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट को देखते हुए कर्मचारियों को समय पर ऑफिस पहुंचने और ड्रेस में आने की जरूरत- आलोक रंजन, कलेक्टर
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के निरीक्षण के बाद व्यवस्थाओं पर ना खुशी जाहिर की और अधीक्षण अभियंता को कर्मचारियों को समय पर आने के लिए पाबंद करने को कहा। साथ ही एक निश्चित ड्रेस कोड अनिवार्य करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्य स्थल पर नहीं पाए गए।