मंझनपुर: अफजलपुर वारी चौकी पुलिस की गाड़ी चलाते मिले दो नाबालिग लड़के, वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने मंझनपुर सीओ को सौंपी जांच
मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी चौकी की पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गुरुवार की रात में दो नाबालिग लड़के चौकी की गाड़ी चलाने के साथ साथ हूटर भी बजाते रहे। कई गांव में वह घूमते रहे। वहीं इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वहीं एसपी ने मंझनपुर सीओ को मामले की जांच सौंपी है।