मंझनपुर: कोखराज कोतवाली के एक गांव में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश मुकदमा दर्ज।
कोखराज कोतवाली इलाके की एक महिला ने बताया कि गुरुवार की शाम मोबाइल फोन पर बात करते हुए आंगन में पहुंच गई। इस बीच मोहल्ले के दो युवक दीवार फांदकर भीतर घुसे और उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसका मुंह दबाते हुए बदसलूकी की और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। शोर मचाने पर आरोपितों ने उसकी पिटाई कर दी। बहू की चीख सुनकर सास बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी पीट दिया।