बांसगांव: गगहा क्षेत्र के लखनापार में एक ही रात दो भैंस की हुई चोरी, गगहा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
गगहा क्षेत्र के लखनापार में बुधवार की रात तीन भैंस चोरी हो गई थी। देर रात तीन बजे नींद खुलने पर जनार्दन पाल बाहर गए तो लाइट बंद मिली थी। दरवाजे पर बंधी तीनों भैंस गायब थीं। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी जग गए थे। खोजबीन करते हुए आगे गए तो पता चला कि गांव के रामकुमार पाल की भैंस भी गायब है। गांव के एक में एक भैंस बंधी हुई मिली थी।