प्रेस विज्ञप्ति
जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर
दिनांक: 28 अगस्त 2026
*वर्षा एवं बांधों से छोड़े गए अतिरिक्त पानी के कारण मौदहा तहसील के विभिन्न मार्गों पर जलभराव, सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन रोका गया*
हमीरपुर। विगत दिनों हुई वर्षा एवं बांधों से छोड़े गए अतिरिक्त पानी के कारण तहसील मौदहा क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली छोटी-बड़ी नदियों एवं नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके दृष्टिगत प्रशासन द्वारा प्रभावित रपटों एवं मार्गों पर सुरक्षा एवं सतर्कता के लिए आवागमन रोकते हुए आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों से यातायात डायवर्ट किया गया है।
उप जिलाधिकारी मौदहा द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार—
ग्राम शिवनी: मुस्करा-बिलगांव मार्ग पर ग्राम शिवनी के पास बर्मा नदी का जलस्तर बढ़ने से जलभराव है। बगिया का डेरा, रजवा का डेरा, धुनका का डेरा एवं नत्थूपाल का डेरा के निवासियों को बाबा गंगादास की कुटी, शिवनी में विस्थापित किया गया है। ग्रामीणों की सुवि