प्रतापगढ़: जोगापुर के ईशान शुक्ल ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में प्रदेश में 10वां स्थान पाया, जिले में किया टॉप
शहर के जोगापुर स्थित मॉडर्न साइंस कॉलेज के छात्र ईशान शुक्ल ने गुरुवार शाम 5 बजे यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की टॉप-10 सूची में 10वां और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतिदिन 6-7 घंटे पढ़ाई करने वाले ईशान अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों को देते हैं। वह भविष्य में न्यायिक सेवा (ज्यूडिशियल सिस्टम) में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं।