राजपुर: खिरी विद्यालय में नामांकन अभियान के तहत निकाली गई प्रभात फेरी
Rajpur, Buxar | Apr 6, 2026 राजपुर प्रखंड के खीरी पंचायत स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय खीरी में नामांकन अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। प्रधान शिक्षक धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पूरे पोषक क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान बच्चों ने ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व बताया और अपील की कि जिन बच्चों की उम्र पांच वर्ष हो चुकी है, उनका नामांकन कराएं।