समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1864,
दिनांक:- 11/11/2026,
==================
जिला प्रशासन, पूर्णिया
छठ घाट निर्माण एवं पर्व के दौरान डूबने से बचाव हेतु सुरक्षा एडवाइजरी
छठ घाट निर्माण के समय:
* घाट का निर्माण केवल सुरक्षित और कम गहरे पानी वाले स्थानों पर ही करें।
* गहरे पानी और खतरनाक स्थानों को स्पष्ट रूप से चिह्नित करें और वहां लाल झंडी (Danger Zone) अवश्य लगाएं।
* सुरक्षित सीमा तय करने के लिए बांस या रस्सी से मजबूत बैरिकेडिंग/बल्ली अवश्य लगवाएं।
* घाट निर्माण और सफाई के दौरान बच्चों को पानी के पास बिल्कुल न जाने दें।
अर्घ्य दान एवं पर्व के दौरान:
* श्रद्धालु अर्घ्य देते समय बैरिकेडिंग के अंदर ही रहें, किसी भी परिस्थिति में गहरे पानी की ओर न जाएं।
* घाट पर बच्चों पर विशेष निगरानी रखें और उन्हें पानी में अकेला न छोड़ें।
* घाट के किनारे या गहरे पानी के पास सेल्फी लेने से पूरी तरह बचें।
* नावों पर क्षमता से अधिक लोग न चढ़ें और नाव पर से अर्घ्य देने से बचें।
* घाटों पर तैनात गोताखोरों, एसडीआरएफ (SDRF) टीम, पुलिस बल और दंडाधिकारियों के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
त्योहार की अवधि में किसी भी आपात स्थिति के लिए समाहरणालय परिसर में कार्यरत जिला नियंत्रण कक्ष से तुरंत संपर्क करें।
जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर:
* 06454-243000
* 06454-242310
* 06454-241555
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 11, 2026