टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई को ट्रेनिंग पर भेज दिया गया है। उनकी जगह पर अब नवागत एसपी आलोक कुमार ने पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने कहा कि संगठित अपराधियों पर शिकंजा कसना प्राथमिकता होगी और कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाना उद्देश्य रहेगा।