UP- मुजफ्फरनगर के SSP संजय वर्मा के हाथ में जो हथियार है उससे जानवरों की तरह बंधक बनाये गये मजदूरों को टार्चर किया जाता था.
अंकित बालियान नाम के गुंडे ने अपनी दोना फैक्ट्री में एक दर्जन मजदूर कई साल से बंधक बनाये हुए थे. उनको कुछ घंटे पहले मुक्त कराया गया तो उनकी हालत जानवरों से बदतर थी.
किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को मार-मारकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे. फैक्ट्री में काम के बाद लॉकअप में मजदूरों को बंद रखा जाता था. 24 घंटे में एक बार खाना मिलता था और खाने में होती थी चोकर की रोटी, नमक और हरी मिर्च. यूपी के अलग-अलग इलाकों से इन मजदूरों को 12 हजार रूपये वेतन का लालच देकर लाया गया था.
पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि अंकित बालियान की थर्ड डिग्री से टार्चर करके 3 मजदूरों को मार डाला. मारे गये एक मजदूर की शनाख्त कर ली गयी है.
Hardoi, Hardoi | Jun 23, 2026