#HardoiPolice
अवगत कराना है कि दिनांक 22.06.2026 को विवेक कन्नौजिया पुत्र स्व0 विजय किशोर उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम बदरुद्दीनपुर थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई द्वारा थाना बेहटा गोकुल पर सूचना दी गयी कि उनके ससुरालीजन द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी, इस संबंध में थाना बेहटा गोकुल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 23.06.2026 को घायल विवेक उपरोक्त की जिला चिकित्सालय हरदोई में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मार्तंड प्रकाश सिंह की बाइट
#HardoiPolice
160 views | Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026