जमुई: नवोदय विद्यालय में छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, कचहरी चौक किया जाम
Jamui, Jamui | Apr 24, 2026 बरहट स्थित नवोदय विद्यालय में दसवीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फुलवरिया निवासी तारकेश्वर प्रसाद के 14 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई है। घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे शहर के कचहरी चौक को जाम कर दिया। मृतक के चाचा ओम प्रकाश कुमार ने हत्या की आशंका जताई है।