खगड़िया: बछौता चौक के पास दीवार गिरने से युवक घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज
जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता चौक के पास सोमवार शाम 6:00 बजे दीवार गिरने से एक युवक जख्मी हो गए। जख्मी युवक को परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान बछौता के रहने वाले गोलू कुमार के रूप में किया गया है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि दीवार गिरने से गोलू कुमार जख्मी हो गए।