खगड़िया: जेएनकेटी स्कूल के पास ई-रिक्शा और साइकिल के बीच हुई टक्कर में दो लोग घायल
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के जेएनकेटी स्कूल के सोमवार 4:00 बजे पास ई रिक्शा साइकिल के टक्कर में दो जख्मी होंगे। जख्मी का पहचान शहर के जयप्रकाश नगर के रहने वाले राजेश पोद्दार के पुत्र आदिल कुमार और बलुआही के शिवानी कुमारी के रूप में की गई है। वहीं पर स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।