खगड़िया: खगड़िया प्रखंड में पहले दिन 6 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों समेत 46 ने किया नामांकन
खगड़िया प्रखंड के 17 पैक्सों में होने वाले प्रथम चरण में नामांकन के पहले दिन सोमवार को अध्यक्ष पद के छह समेत 46 उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। बताया जा रहा है कि नामांकन के लिए तीन अलग अलग काउंटर बनाए गए थे। इसमें पहले काउंटर पर भगवानचक, बेला सिमरी, ओलापुर गंगौर, तेतराबाद, जलकौड़ा व जहांगीरा पैक्स का नामांकन का पर्चा लिया जाएगा। वहीं काउ