खगड़िया: आवास बोर्ड स्थित मंजू वाटिका में अंतरजिला ब्लिज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित, अंडर 17 वर्ग में माधव कुमार यशवंत विजेता
नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया द्वारा 11वां मदन लाल साह मेमोरियल अंर्तजिला ब्लिज शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार की दोपहर दो बजे खगड़िया शहर के आवास बोर्ड स्थित मंजू वाटिका में किया गया। इसमें बिहार राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 58 खिलाड़ियों ने भाग लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद राम एवं एसजीएफआई अंडर 14 बिहार राज्य बैडमिंटन चैंपियन परिणीता रणधीर व गणमान