12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संतकबीरनगर में भव्य योग कार्यक्रम, "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर हुआ आयोजन
संतकबीरनगर के मा0 कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष बेचन राम, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, मंडलायुक्त अखिलेश सिंह तथा जिलाधिकारी आलोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि बेचन राम ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को संतुलित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने योग को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा योग को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयासों की सराहना की।