खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के वार्ड भ्रमण के दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने अधिकारियों से कहा, “राजाराम को शक्ति केंद्र प्रमुख नहीं, विधायक समझिए। ये जो भी जनहित का काम कहें, उसे प्राथमिकता से पूरा करें।
” विधायक के निर्देश के बाद वार्ड की समस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद बढ़ गई है।