नबीनगर प्रखंड के 17 पैक्सों में 59.16 % मतदान हुआ. मतदान मंगलवार की सुबह 7:00 से दोपहर 3:00 बजे तक हुई. कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हुआ. इसी के साथ प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में कैद हो गई. मतगणना बुधवार की सुबह 8:00 से होगी. वीडियो सह निर्वाचन पदाधिकारी ने मंगलवार की शाम 6:00 बजे जानकारी दी है.