नबीनगर: भवानोखाफ गांव में पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के भवानोखाप गांव से पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी उसी गांव निवासी ललन यादव है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने सोमवार की शाम 4:00 बजे जानकारी दी है. बताया कि गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है.