नबीनगर: जनकपुर पोखरा से पुलिस ने पुलिस पर हमले और आगजनी के मामले में फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के जनकपुर पोखरा से पुलिस पर हमला और आगजनी मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी उसी गांव निवासी विश्वजीत चौहान है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने रविवार की शाम 4:00 बजे बताया कि गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है.