हथुआ: लूट की कोशिश नाकाम: ग्रामीणों की पिटाई से घायल लुटेरे हथुआ अस्पताल में भर्ती, एक की मौत, दूसरा गंभीर
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र अंतर्गत लाला छापर बाजार में दिनदहाड़े लूट की असफल कोशिश के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लूटपाट करने आए अपराधियों को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी, जिससे कुछ लुटेरे गंभीर रूप से घायल हो गए।