कटोरिया: देवासी और हड़हार पंचायत में आयोजित जनसहयोग शिविर में सुनी गईं आमजन की समस्याएं
Katoria, Banka | May 19, 2026 कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के देवासी एवं हड़हार पंचायत में मंगलवार को प्रशासन की ओर से जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शाम करीब चार बजे तक आयोजित शिविर में मनरेगा,जीविका,सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आमजन के समस्याओं को सुना गया। इस दौरान विभिन्न विभाग में कुल 88 आवेदन आए, जिसमें 55 आवेदन का ऑन द स्पाॅट निपटारा कर दिया गया।