कोडरमा: झुमरी तिलैया में मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा का सेवा पखवाड़ा संपन्न, रक्तदान शिविर का भावुक समापन
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा द्वारा आयोजित सात दिवसीय सेवा कार्यक्रमों का भावनात्मक समापन गुरुवार को 2बजे हुआ। अंतिम दिन झारखंड प्रांतीय पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अभिषेक अग्रवाल की पुण्य स्मृति में श्री अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 15 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।