बहरोड़: बहरोड में मांडण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Behror, Alwar | Sep 8, 2026 बहरोड़ में मांडण थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे परतापुर निवासी आलोक उर्फ पन्जी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार अवैध हथियार रखने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया।