गैस पाइपलाइन पर बिजली का तड़का...
हादसे के इंतजार में बैठा है मकान मालिक
ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब 12 जून की रात करीब 1:30 बजे एक फ्लैट की बालकनी में लगे डायरेक्ट बिजली सप्लाई के तार के जोड़ में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और चमक इतनी तेज थी कि सामने स्थित फ्लैटों के अंदर तक रोशनी दिखाई देने लगी।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, जिस बिजली के तार में आग लगी वह कई वर्षों से असुरक्षित स्थिति में गैस पाइपलाइन और लोहे की ग्रिल के बेहद करीब लटका हुआ है। आरोप है कि फ्लैट नंबर C-3463 (द्वितीय तल) के निवासी श्री राहत को इस खतरनाक स्थिति के बारे में कई बार अवगत कराया जाता रहा, लेकिन इसके बावजूद बिजली के तार को सुरक्षित करने और समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज आंधी के दौरान बिजली का तार गैस पाइपलाइन के संपर्क में आ गया, जिसके बाद चिंगारियां निकलने लगीं और आग भड़क उठी। राहत की बात यह रही कि आग गैस पाइपलाइन तक नहीं पहुंची, वरना स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।
निवासियों का आरोप है कि बिजली के तार और गैस पाइपलाइन के बीच मात्र एक इंच का फासला है। यदि बिजली का करंट गैस पाइपलाइन में प्रवाहित हो जाता तो इससे पूरे कॉलोनी में जुड़े दर्जनों फ्लैटों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं बल्कि पूरे कॉलोनी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
घटना के बाद निवासियों ने संबंधित फ्लैट मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत और चेतावनी के बावजूद खतरनाक बिजली कनेक्शन को सुरक्षित नहीं किया गया। फिलहाल घटना का वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें निवासियों ने संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया है।
#GreenFieldColony
#ElectricFire
#FireIncident
#ElectricHazard
#GasPipeline
#Negligence
#ResidentsSafety
#BigAccidentAverted
#HousingSociety
#RWA
#faridabad
#voiceoffaridabad
#voiceoffreedom