इटाढ़ी: घेउरिया गांव में जिला परिषद की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
Itarhi, Buxar | Jun 11, 2026 इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत कुकुढ़ा पंचायत के घेउरिया मौजा में जिला परिषद की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई जिला परिषद की जमीन पर किए गए अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद की गई। जानकारी के अनुसार, मनजी राम द्वारा जिला परिषद की जमीन पर अतिक्रमण किए जाने संबंधी आवेदन प्रशासन को दिया गया था।