बिंदकी: मलवा में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत की घटना में पहुंचे प्रभारी मंत्री, दो विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष
फतेहपुर जनपद के मलवा कस्बे में सोमवार की शाम को तेज विस्फोट होने पर सुरेश गुप्ता का दो मंजिल मकान ढ़ह गया था। इस मामले में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को दिन में करीब 2:00 बजे प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह, विधायक जयकुमार सिंह जैकी, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल व जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव अस्पताल व मलवा पहुंचे। घायलों तथा परिजनों से मुलाकात किया।