मुरादाबाद: नागफनी क्षेत्र में संचालित अवैध हॉस्पिटल के डॉक्टर शहनाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज: नोडल अधिकारी नरेश कुमार
नोडल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि नागफनी थाना क्षेत्र के दौलत बाग स्थित एक मकान में महिला शहनाज पत्नी हाजी नासिर द्वारा अवैध रूप से एक अस्पताल चलाया जा रहा था। एक प्रार्थना पत्र थाने पर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक शिकायत प्राप्त हुई थी शिकायत सही पाई गई। इंडियन मेडिकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।