नागफनी थाना क्षेत्र के झब्बू का नाला निवासी आग से झुलसे बुजुर्ग के पुत्र मोहसिन ने बताया कि उनके पिता देर रात आग पर हाथ ताप रहे थे तभी अचानक उनकी धोती में आग लग गई। आग लगने से उनके पिता झुलस गए। उपचार के लिए उन्हें सिविल लाइन स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।