उत्तर प्रदेश में स्नातक और शिक्षक MLC की 11 सीटों के लिए वोटिंग आज, मैदान में 152 प्रत्याशी
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा।
इन सीटों पर कुल 14.81 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस दौरान शराब की दुकानें बंद रहेंगी। वहीं, ऐसे सभी कर्मचारी व शिक्षक जो मतदाता हैं उन्हें वोट डालने के लिए शुक्रवार को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी सीट शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर चुनाव होगा। कानपुर नगर, कानपुर देहात व उन्नाव को छोड़कर बाकी सभी जगह मतदान होगा। ये जिले कानपुर खंड स्नातक व कानपुर खंड शिक्षक क्षेत्र में आते हैं जिनके सदस्यों का कार्यकाल फरवरी 2029 तक है।
#UP #उत्तरप्रदेश #UPNews #MLCचुनाव #UPMLCElection #वोटिंग #मतदान #स्नातकMLC #शिक्षकMLC #MLCचुनाव2026 #उत्तरप्रदेशचुनाव #ElectionNews #BreakingNews #PoliticalNews #152प्रत्याशी #आजकीबड़ीखबर #चुनावअपडेट #UPPolitics #LatestNews #HindiNews
Sadar, Lucknow | Oct 23, 2026